logo

बाबूलाल मरांडी ने JAC बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

BABULALHEMANT.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

झारखंड में जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान हिंदी और विज्ञान सैद्धांतिक के पेपर लीक होने के बाद दोनों विषयों की परीक्षा रद्द कर कर दी गई है। इसपर बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 

"पेपर लीक माफिया के रूप में कुख्यात हेमंत सरकार ने झारखंड को फिर से शर्मसार कर दिया है। शायद यह पहली बार है कि झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। आज सुबह से विज्ञान विषय का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। परीक्षा शुरू होने के बाद जब प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो हू-ब-हु मिल गया। 

पूरी संभावना है कि JSSC-CGL परीक्षा का पेपर लीक करने वाले मुख्यमंत्री के करीबी गिरोह ने ही मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक कांड को अंजाम दिया है! 
जैक अध्यक्ष ने भी प्रश्न पत्र मिलने की बात स्वीकार की है, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारी लीपापोती करने में लगे हैं।मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक की घटना अस्वीकार्य है। शिक्षा मंत्री और जैक अध्यक्ष नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपना इस्तीफा दें। राज्य सरकार इस पेपर लीक कांड के सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।"

 

 

Tags - babulal marandi bjp hemant soren news jac board paper leak exam cancel jharkhand news hindi news education news

Trending Now