logo

बाबूलाल मरांडी ने चंपाई सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र, क्या है 28 पेज के दस्तावेज में 

BJP08.jpeg

रांची 
झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। उसे बचाने का काम कर रही है। सत्ता में शामिल लोगों की तिजोरी तक भ्रष्टाचार का पैसा पहुंच रहा है। मंत्री के आप्त सचिव के नौकर के यहां से छापे में 35 करोड़ रुपए मिले हैं। ऐसे में मंत्री और सचिव के यहां छापा मारने पर कितने रुपए मिलेंगे, इसका अनुमान लगा पाना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सत्ता पर बैठे लोग राज्य को लूटने और कमाने में लगे हैं। कांग्रेस आदिवासियों को कीड़ा मकौड़ा की तरह समझती है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस शुरू से झारखंड और झारखंडवासियों की विरोधी रही है।

चंपाई सरकार भी भ्रष्ट है 

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरकार के लोगों पर नरेटिव सेट किया जा रहा है हेमंत के इस्तीफा देने पर सत्ता संभालने के बाद चंपाई सोरेन सदन में कहा था कि यह हेमंत सरकार पार्ट 2 होगी। यह सरकार भ्रष्टाचार की परत 2 है। उससे भी बढ़कर निकल रही है। 28 पन्ने के आरोप पत्र में हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का जिक्र है। साथ ही हेमंत सरकार पार्ट 2 (चंपाई सरकार) के कारनामों का भी जिक्र किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किए गए वादे और उसके हकीकत को बयां किया गया है। आरोप पत्र में मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 साल में झारखंड को किए गए सहयोग की विस्तृत जानकारी दी गई है। आंकड़ों के माध्यम से भी मोदी सरकार की उपलब्धियां को बयां किया गया है। मोदी सरकार की किसान और कृषि के प्रति गारंटी का जिक्र है। जनजातीय समुदाय के लिए मोदी सरकार गए द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया है।

पूजा सिंघल का जिक्र किया गया 

आरोप पत्र में कहा गया है कि ईडी की छापामारी में पूजा सिंघल के करीबियों के यहां करोड़ों रुपये बरामद हुए। सेना की जमीन तक को नहीं छोड़ा गया। आईएएस पूजा सिंघल, उनके सीए, पूर्व सीएम के विधायक प्रतिनिधि, आईएएस छवि रंजन सहित पूर्व सीएम के कई खासमखास गिरफ्तार हुए हैं। पूर्व सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का निजी कार्यालय में बैठकर सरकारी फाईल निपटाते हैं। तमाम लोगों के काले कारनामों की ईडी के द्वारा पर्दाफाश के बावजूद सरकार के मुख्य सचिव चुप्पी साधे हुए हैं। राज्य सरकार के इशारे पर इन सभी आरोपियों को जेल और अस्पताल में वीवीआईपी सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अपने भ्रष्टाचार का सिंडिकेट बचाने के लिए महंगे वकीलों पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा चुके हैं।

खुलेआम चढ़ावा संस्कृति

वहीं, बाबूलाल ने आगे कहा, आज झारखंड में खुलेआम चढ़ावा संस्कृति चल रही है। पैसों की उगाही के लिए फाइल (लाख), फोल्डर (करोड़) भी जैसे कोड वर्ड का सहारा लेकर लूट की जा रही है। ईडी की जांच में फंसे विशाल चौधरी की संस्था को युवाओं के प्रशिक्षण की जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। ईडी के अफसरों को जेल से फंसाने की साजिश रची जा रही है। जेल से गवाहों को धमकी दी जा रही है। जेल का बड़ा बाबू अपने मोबाईल से गवाहों को धमकी देता है। इलाके के एसपी गवाहों पर दबाव बनाते हैं। ईडी जांच में कई सनसनीखेज खुलासे से पूरा राज्य हतप्रभ है। कहा, जनता ये सब देख औऱ समझ रही है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Babulal marandibjp charge sheetChampai soren

Trending Now