logo

JMM की बैठक में अधिकारियों की मौजूदगी का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

babulal301.jpg

रांची
नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्वाचन क्षेत्र साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में झामुमो की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सह अंचलाधिकारी एवं CDPO अंशु कुमार पांडेय की मौजूदगी का मुद्दा उठाया है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राजनीतिक कार्यक्रम में सरकारी पदाधिकारी का शामिल होना गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा साहिबगंज जिले में डीसी, एसपी से लेकर BDO/CO तक को अपने इशारे पर काम करवाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अधिकारी सेवा नियमावली का उल्लंघन कर खुलेआम राजनीतिक कार्यकर्ता की तरह व्यवहार करें।

नौकरी से इस्तीफा दें अधिकारी 

उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी को राजनीति का इतना ही शौक है तो नौकरी से इस्तीफा देकर विधिवत सदस्यता ग्रहण कर राजनीति करनी चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सत्ता की चाटुकारिता करने वाले ऐसे अधिकारी जनता का भला नहीं कर सकते। भाजपा नेता ने मुख्य सचिव से मामले का संज्ञान लेने और इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Babulal Marandi Hemant Soren Barhait JMM Meeting Jharkhand Politics