logo

बाबूलाल मरांडी ने जमीन घोटाले की जांच सीबीआई या आयोग गठित कर कराने की मांग की

01117.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड में जमीन लूट को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने चिंता जताई। इसको लकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रविवार को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य गठन से लेकर अब तक हुए भूमि घोटाले की जांच कराई जाए। इसके लिए सीबीआई या फिर हाईकोर्ट के सीटिंग जज की अध्यक्षता में आयोग गठित की जाए उन्होंने कहा कि जमीन घोटाले में ईडी की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। रांची ही नहीं बल्कि राज्य के कई जिलों में ऐसे कई जमीन माफिया सक्रिय हैं जिन्होंने सरकारी सिस्टम में कमी का फायदा उठाते हुए सिंडिकेट बनाकर जमीन लूट को अंजाम दिया है।

अकेले ईडी के बस की नहीं है बात

बाबूलाल मरांडी ने अपने पत्र में गिरिडीह का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां तो जमीन माफिया ने विरोध करने वाले एक व्यक्ति को धारा 107 में चार महीने जेल में रखवा दिया। ऐसे में भला कौन दूसरा आदमी इनके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत करेगा। झारखंड में इस महाघोटाला का पूरा पर्दाफाश करना अकेले ईडी के बस की बात नहीं है। ऐसे में सीएम राज्य विभाजन यानी मेरे मुख्यमंत्री काल से लेकर अब तक के सारे जमीन हस्तांतरण, म्यूटेशन और जमीन कब्जा करने-कराने के मामलों की जांच सीबीआई को सौंप दें या फिर आयोग बनाकर जांच कराने का आदेश दे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT