logo

रोटी और बेटी का सम्मान बचाना है, झारखंड को फिर से चमकाना हैःबाबूलाल मरांडी

वोवहतोत_्पोलव्.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
धनबाद में आयोजित परिवर्तन महासभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता का सैलाब बता रहा है कि यह परिवर्तन यात्रा है। राज्य की हेमंत सरकार ने सबको ठगा है। हेमंत सोरेन ने हर परिवार को 72 हजार देने का वादा किया था जो किसी को नहीं दिया। चूल्हा खर्च के लिए 2000 रुपया देने का वादा, बच्चियों की शादी होगी तो सोने का सिक्का, युवाओं को नौकरी देने का वादा किया। इस सरकार ने पांच वर्ष में नौकरी तो नहीं मौत जरूर दी। राज्य में पेपर लीक हो रहा है। 

राज्य सरकार पर बरसे बाबूलाल 

हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार बालू, पत्थर, जमीन यहां तक की सेना की जमीन भी लूटी है। अगर झारखंड में विकास करेगी तो भारतीय जनता पार्टी ही करेगी। जेंएमएम कांग्रेस ने राज्य को लूटने का काम किया है। राज्य में बदहाल कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज राज्य में कानून व्यवस्था समाप्त हो गया है। यहां रोटी, बेटी और माटी असुरक्षित है। यह रोटी, बेटी और माटी का संकल्प है और यह भीड़ आज बता रही है कि राज्य में परिवर्तन होने वाला है।

Tags - jharkhand assembly elections 2024babulal marandiparivartan yatra