logo

21 मई को बोकारो और गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी की सभा, रक्षामंत्री ढुल्लू महतो के लिए मांगेंगे वोट

a3012.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

बाबूलाल मरांडी 21 मई को बोकारो में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गिरिडीह में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। बीजेपी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-2 स्थित दुर्गा पूजा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:30 बजे यह जनसभा होगी। बाबूलाल मरांडी यहां धनबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी ढुल्लू महतो के लिए प्रचार करेंगे। दोपहर 2 बजे बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के टुंडी प्रखंड अंतर्गत हाईस्कूल मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बाबूलाल मरांडी के साथ यहां लोकसभा प्रभारी सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक प्रकाश सेठ, गिरिडीह संसदीय सीट से प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की धनबाद में सभा
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 21 मई को धनबाद लोकसभा के बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-2 सी स्थित दुर्गा पूजा मैदान में दोपहर 12:30 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी सुरेश साहू, लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो, बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय भी मौजूद रहेंगे।

तीसरे चरण में इन 4 सीटों पर होगा मतदान
गौरतलब है कि देश में 5वें और झारखंड में तीसरे चरण के तहत लोकसभा की 4 सीटों पर वोटिंग होगी। 25 मई को रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर में वोटिंग होगी। इसको लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। गिरिडीह में चंद्रप्रकाश चौधरी का मुकाबला झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो से है। यहां जेबीकेएसएस के जयराम महतो भी उम्मीदवार हैं। धनबाद में ढुल्लू महतो और कांग्रेस की अनुपमा सिंह आमने-सामने है। जमशेदपुर में बीजेपी के संजय सेठ से कांग्रेस की यशस्विनी सहाय का मुकाबला होगा। जमशेदपुर में बीजेपी के विद्युत वरण महतो और झामुमो के समीर मोहंती में टक्कर होगी। 

Tags - Babulal MarandiRajnath SinghDhanbad BokaroLok Sabha ChunavJharkhand News