logo

सरयू के आरोप पर बाबूलाल ने की जांच की मांग, कहा- स्वास्थ्य मंत्री खुद हथियार मालखाने में जमा कराएं

1651.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की सियासत में इन दिनों राज्य में दो नाम खूब चर्चा में है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक वीडियो वायरल होने के बाद से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व सरयू राय खुलकर एक दूसरे के सामने आ गए हैं। दरअसल कथित वीडियो के बाद डीएनए टेस्ट से होते हुए अब यह मामला प्रतिबंधित हथियार तक पहुंच गया है। सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर प्रतिबंधित हथियार रखने का आरोप लगाया है, जिस पर बाबूलाल ने जांच की मांग की।

मुख्यमंत्री को देना चाहिए कार्रवाई का आदेश
बाबूलाल ने ट्वीट कर कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिबंधित हथियार रखने को लेकर पिछले कई दिनों से मीडिया में आ रही खबरें देख रहा हूं। मामला एक मंत्री जैसे सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से जुड़ा है इस बारे में पुलिस की चुप्पी से लोगों में सत्ता और पद के दुरुपयोग का लत मैसेज जा रहा है। सच क्या है? इस बारे में पुलिस को बिना विलंब जांच कर कार्रवाई का आदेश मुख्यमंत्री को देना चाहिए। मंत्री बन्ना गुप्ता को चाहिये कि अगर उन्हें किसी हथियार विक्रेता ने लत हथियार थमा दिया है तो वे तुरंत इस हथियार को पुलिस मालखाने में खुद से जमा कराएं। विक्रेता के खिलाफ जांच और कार्रवाई के लिये पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं वर्ना इस गड़बड़ी के मामले में वे खुद भी गुनहगार माने जाएंगे।

जानें सरयू ने क्या लगाया है आरोप
विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया है कि मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रतिबंधित ग्लॉक पिस्टल रखा है। मगर मंत्री से जुड़े एक भी मामले की जांच नहीं आईएएस व आईपीएस अफसर नहीं कर रहे हैं। ऐसे में दोनों अफसरों को कर्तव्य का बोध कराने के लिए हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे। 
मामले में मुख्य सचिव सुखदेख सिंह को भी पत्र भेजा है कि मंत्री प्रतिबंधित हथियार मंत्री रखे हुए हैं, इसकी जांच कराएं। सरयू ने कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार ने 21 जनवरी 2023 को ग्लॉक पिस्टल की खरीद बिक्री को अवैध ठहराते हुए सभी राज्यों को आदेश पत्र भेजा है कि यदि किसी ने यह पिस्तौल रखा है तो उसे सरकारी मालखाना में जमा कराएं। ऐसे में प्रशासन को चाहिए था कि वे अविलंब मंत्री का पिस्टल जब्त कर मालाखाना में जमा कराएं और आर्म्स एक्ट की धारा-7 के उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई कर केस दर्ज करें।

सरयू-बन्ना में फोटोवार भी चला

सरयू राय और बन्ना गुप्ता के बीच फोटोवार भी चला। सरयू ने शनिवार को सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी करते हुए कहा था कि मंत्री ने सर्किट हाउस एरिया स्थित रायफल क्लब में आयोजित प्रेस क्लब के कार्यक्रम में ग्लॉक पिस्टल पर हाथ आजमाया था। प्रतियोगिता के दौरान क्लब में फायरिंग की थी। दूसरी ओर बन्ना ने इसके जवाब में सरयू और गैंगस्टर के साथ का फोटो जारी किया है। दरअसल बन्ना गुप्ता के साथ अखिलेश सिंह के गुरु सजायाफ्ता विक्रम शर्मा की फोटो सरयू राय द्वारा जारी करने के 24 घंटे बाद बन्ना ने सरयू राय की गैंगस्टर अखिलेश सिंह के साथ की तस्वीर उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर जारी की हैमतलब अब दोनों माननीयों के बीच फोटोवार का दौर शुरू हो चुका है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT