logo

झारखंड : राजद के मुख्यालय में मनाई गई बाबा साहेब की 132वीं जयंती

235.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड मुख्यालय में शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के
132वीं जयंती मनाई गई। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि छुआछूत के विरुद्ध उन्होंने संघर्ष किया। इसके जरिए वे निम्न जाति वालों को छुआछूत की प्रथा से मुक्ति दिलाई। समाज में बराबर का दर्जा दिलवाया। वे दलित वर्ग के लिए मसीहा के रूप में सामने आए। जिन्होंने अपने अंतिम क्षण तक दलितों को सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया। 1990 में उनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। जयंती में प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी देवी, प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह, दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय पासवान, प्रदेश सचिव फैजुल हक, पलामू जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, पलामू जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद यादव, बबली देवी, रीता देवी ,विदावती देवी, सरिता देवी, उषा देवी, राम कुमार और नेसार अंसारी के अलावा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह उपस्थित थे।