logo

न्याय, समता और राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक हैं बाबा साहेब: अमरप्रीत सिंह काले

kaale_jsr.jpg

जमशेदपुर
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सहभागिता करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए. भुइंयाडीह स्थित कालिंदी बस्ती दुर्गा बाड़ी , कालिंदी समाज एवं कालिंदी बांस-बैत समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह, पारंपरिक छऊ नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया.
अपने उद्बोधन में अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, जो आज भी प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने राष्ट्र को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाने की कामना के साथ अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया. इसी क्रम में आदित्यपुर स्थित अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में वे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान ने देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया है, जिसकी रक्षा और सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है.
एग्रिको स्थित क्लब हाउस में अंबेडकर जयंती एवं मोइरंग दिवस के अवसर पर अभ्युदय, सेवा भारती, क्रीड़ा भारती एवं डॉ. मुकुंद प्रधान स्मृति सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में भी अमरप्रीत सिंह काले ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है और यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण भी है. अंत में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक, शिक्षित और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.

 

Tags - Dr Bhimrao Ambedkar Jayanti Amarpreet Singh Kale BJP leader Ambedkar Jayanti celebration Bhuiyadih Kalindi Basti Adityapur Ambedkar Chowk cultural program Jharkhand Chhau dance Jharkhand blood donation camp social justice India Indian Constituti