logo

दिशोम गुरु के श्राद्ध भोज में शामिल होने नेमरा पहुंचे बाबा रामदेव

रामदेव1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म आज उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जा रहा है। इस दौरान कई दिग्गज नेता और कई चर्चित चेहरे भी शामिल हो रहे हैं। इसी बीच बाबा रामदेव श्राद्ध भोज में शामिल होने उनके नेमरा गांव पहुंच चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर आज ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान उन्होंने दिशोम गुरु को याद करते हुए कहा कि झारखंड की गाथा जिनके ऊपर टिकी है, जिन्होंने जल, जंगल, जमीन की लडाई करके आदिवासी समाज से लेकर जितने भी शोषित और पिछड़े वर्ग के लोग थे उनकी आवाज सुनकर एक लोकनायक की तरह उभरे, उनको प्रणाम करता हूँ। 
उन्होंने कहा कि जब भी मैंने कोई योग शिविर या कोई कार्यक्रम आयोजित किया वे हमेशा शामिल हुए। लोग भले ही मुझे गुरु मानते हैं लेकिन मैं इन्हें गुरु मानता हूँ। और उन्हें ही मैं श्रद्धांजलि देने आया हूँ। 
बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कामों की भी तारीफ़ करते हुए कहा कि जो झारखंड के लोगों के लिए संघर्ष करते हैं हेमंत सोरेन उनके लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। लोगों को भी उनसे एक बड़ी सीख लेनी चाहिए। 
अंत में उन्होंने गुरु जी को युगपुरुष और राष्ट्रपुरुष बताते हुए कहा कि इनका सम्मान केवल झारखंड में ही नहीं बल्कि पुरे देश में और सभी आदिवासी समाज में है। और सर्वसमाज उन्हें एक गुरु की तरह मानता है। 
वहीं नेमरा में आयोजित श्राद्ध भोज में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी शामिल होने की चर्चा है। 
बता दें कि बीते 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके बाद उन्हें उनके पैतृक गांव में 5 अगस्त को दाह संस्कार किया गया था इस दौरान भी कई दिग्गज राजनेता शामिल हुए थे। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news dishom guru shibu soren hemant soren baba ramdev nemra dishom guru shibu soren news baba ramdev news