रांची
विधानसभा में आज जारी बहस के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि देश जब गुलाम था तो हम सब हिंदुस्तानी थी, आजादी ने हम सबको हिंदू और मुसलमान बना दिया। एक और मुलाकात में अंसारी ने कहा कि राज्य में INDIA गठबंधन की झारखंडी सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने और स्वास्थ्य मानकों को अग्रणी बनाने के लिए कृत संकल्पित है। चिकित्सकीय समुदाय के हितों के संरक्षण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनकी सुविधाओं एवं हितों की रक्षा हेतु हर स्तर पर निर्णय लिये जा रहे हैं।
अंसारी ने कहा, होली और रमजान के इस पवित्र महीने में राज्य के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 1800 मल्टी पर्पस वर्कर्स (MPW) को तोहफ़े के रूप में मानदेय की राशि ₹5000 में बढ़ोत्तरी कर सौगात देने का काम किया गया है। अब MPW कर्मियों को एरियर के रूप में ₹25,000 की राशि दी जायेगी। कहा कि सभी कर्मचारी जान हथेली पर रखकर जनता की सेवा कर रहे हैं। हमारी सरकार उनकी मेहनत और समर्पण का पूरा सम्मान करती है। यह केवल वेतन वृद्धि नहीं, बल्कि उनके अद्वितीय योगदान को सलाम करने का एक प्रयास है। जिस विश्वास के साथ झारखंड की जनता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुना है, हम उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।