logo

जमशेदपुर : विधायक प्रतिनिधि समरेश उर्फ गुड्डू पर फायरिंग मामले में टाइगर क्लब के आजाद गिरी ने कोर्ट में किया सरेंडर

jamshedpur_tiger_club_azad_girti.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू को गोली मारने के मामले में साजिशकर्ता टाइगर क्लब के आजाद गिरी ने बुधवार को जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
बता दें कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बजरंग टेकरी निवासी आजाद गिरी, बिष्टुपुर के खाउ गली में समरेश सिंह उर्फ गुड्डू पर हुए गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता था। गोली चलने की घटना के समय आजाद गिरी का मोबाइल लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिला था। वहीं, मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए शूटरों ने भी अपने बयान में आजाद गिरी की घटना में संलिप्तता की पुष्टि की थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार आजाद गिरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।
इसी बीच आजाद गिरी ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो जारी करते हुए मामले में रेलवे से जुड़े ठेकेदारी विवाद की बात कही थी। उसने बताया था कि चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत होने वाली ठेकेदारी में समरेश सिंह उर्फ गुड्डू का सीधा हस्तक्षेप रहता था। इसी को लेकर उसका कई लोगों से विवाद था, और इसी के चलते अपराधियों द्वारा उसे गोली मारी गई।


 

Tags - Latest jamshedpur News jamshedpur News updates latest jharkhand News jharkhand updates jharkhand Updates latest news jamshedpur news updates Jharkhand Updates