logo

पाकुड़ में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का जागरूकता रथ रवाना

bewyvub46.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ में समाहरणालय परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी और जिला गव्य पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा और आमजन को योजना से संबंधित विभिन्न जानकारियाँ उपलब्ध कराएगा।
दिनांक 03.12.2025 को बाजार समिति मैदान, गोकुलपुर, पाकुड़ में दुधारू पशु मेला एवं गव्य प्रदर्शनी का आयोजन जिला प्रशासन, पाकुड़ के द्वारा किया जा रहा है। जागरूकता रथ इस कार्यक्रम का प्रचार भी करेगा, ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों तक मेले की जानकारी पहुँचे और वे इसका लाभ उठा सकें।
उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुधन-आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत लाभुकों को अनुदान आधारित सहायता, पशुधन इकाई निर्माण, प्रशिक्षण, टीकाकरण और तकनीकी सहयोग जैसी सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। जागरूकता रथ के माध्यम से अधिक से अधिक पशुपालकों तक योजना की जानकारी पहुँचाई जाएगी, जिससे योग्य लाभुक आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News jharkhand News in hindi Pakur Updates latest Pakur news Pakur news Updates Pakur News Updates jharkhand news Updates Pakur News in Hindi