logo

अवध नारायण प्रसाद बने झारखंड कांग्रेस SC विभाग के वर्किंग चेयरमैन, संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

अवध नारायण प्रसाद बने झारखंड कांग्रेस SC विभाग के वर्किंग चेयरमैन, संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

रांची
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने अवध नारायण प्रसाद को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुसूचित जाति विभाग का वर्किंग चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संबंध में 9 सितंबर को एआईसीसी एससी विभाग की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया। अवध नारायण प्रसाद वर्तमान में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष एवं बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं। वे वर्ष 1996 में संयुक्त बिहार में डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित हुए थे तथा बोकारो जिले में पदस्थापित रहे। इसके बाद संयुक्त बिहार एवं झारखंड सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं देने के पश्चात अप्रैल 2025 में ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार से सेवानिवृत्त हुए।

इन्होंने दी शुभकामनाएं 

सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निरंतर निर्वहन करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को अनुसूचित जाति समाज के बीच संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अवध नारायण प्रसाद की नियुक्ति पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड कांग्रेस एससी विभाग के प्रभारी डॉ. राहुल राज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नवनियुक्त स्टेट चेयरमैन प्रशांत किशोर, पूर्व स्टेट चेयरमैन केदार पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर लाल पासवान, धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष जवाहर लाल महथा, गिरिडीह जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया सहित प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Awadh Narayan Prasad Jharkhand Congress SC Department Congress Party Rajendra Pal Gautam