logo

भतीजी की शादी की रस्मों के बीच चाची ने फांसी लगाकर दी जान, हैरान कर देगी वजह! 

suicide.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 

झारखंड के पलामू में भतीजी की शादी की रस्मों के बीच चाची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला पलामू के सतबरवा स्थित लहलहे गांव का है। बताया जा रहा है कि भतीजी की शादी को लेकर मंडप पूजन की रस्म निभाई जा रही थी कि तभी चाची का शव फंदे से लटका मिला। शंभू चक टोला निवासी राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी के घर में भतीजी की शादी को लेकर रविवार की रात में मंडवा की रस्म चल रही थी। इसी बीच राजेंद्र प्रसाद कि 28 वर्षीया पत्नी अंजू देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

 


 मामूली विवाद में महिला ने दी जान
मृतका के परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शादी को लेकर रविवार की रात में मंडप पूजन का कार्यक्रम था। राजेंद्र का छोटा पुत्र, नया कपड़ा पहनने की जिद कर रहा था। उसकी मां ने कहा कि बारात के दिन नया कपड़ा पहनने के लिए देगी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। कुछ देर बाद छत पर जाने वाले रास्ते में सीढ़ी पर रस्सी के फंदे से राजेन्द्र की पत्नी का शव लटका पाया गया।

 


पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया
परिजन, तुरंत फांसी के फंदे से महिला को उतार कर तुम्बागड़ा अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। सतबरवा थाना की पुलिस ने सोमवार को एमआरएमसीएच मे शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।