logo

गढ़वा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चोरी की कोशिश, दरवाजा तोड़ते CCTV में कैद हुआ व्यक्ति

dfturwe6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा शहर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार की देर रात अज्ञात युवक द्वारा दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शहर में इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वीडियो में एक युवक बैंक का दरवाजा तोड़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना सोमवार तड़के करीब 3:18 बजे की बताई जा रही है। सुबह बैंक खुलने पर कर्मचारियों ने टूटा हुआ दरवाजा देखकर तुरंत गढ़वा पुलिस को सूचना दी।
मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि बैंक से किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई है, हालांकि दरवाजे को नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त बैंक परिसर में सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर युवक ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।


 

Tags - Latest Jharkhand Jharkhand Updates latest Jharkhand latest updates HAM Party Jharkhand in hindi Garwah News in hindi latest Garwah news Garwah news updates Garwah updates in hindi Garwah news in Hindi