logo

जामताड़ा में नशे पर चोट! पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया; जानें क्या-क्या मिला 

jam2.jpeg

जामताड़ा 

जामताड़ा में नशे पर चोट करते हुए पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया है कि बिंदापाथर थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। बता दें की कुछ दिन पहले भी पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। मिली जानकारी के अनुसार   उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब का धंधा चल रहा है। इसके बाद उत्पाद विभाग के द्वारा टीम गठन कर छापेमारी की गई। इसमें पुलिस का भी सहयोग लिया गया। 


ये सामग्री बरामद की गयीं
टीम के द्वारा बिंदापाथर थाना अंतर्गत भेलाडंगल स्थित एक कमरे से स्प्रिट की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। छापेमारी में टीम को 49 प्लास्टिक के ड्रम मिले। प्रत्येक ड्रम में 195 लीटर स्प्रिट मिला। कुल 9555 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। साथ ही 29 प्लास्टिक के गैलन बरामद किये गये। इसमें प्रत्येक में 25 लीटर कुल 725 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद मिला। कुछ खाली गैलन भी मिले हैं। 


दर्ज की गयी प्राथमिकी 
इस  अवैध धंधे में शामिल अपराधियों को चिन्हित करते हुए झारखंड उत्पाद अधिनियम 1915 एवम भारतीय दण्ड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत बिंदापाथर थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में फरार आरोपियों के नाम दर्ज किये गये हैं। अधिकारियों ने कहा कि निषिद्ध मादक द्रव्यों के खिलाफ राजव्यापी जागरूकता कार्यक्रम (RESIST) के तहत उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।  


 

Tags - Illegal liquor factoryCrime News in Hindiliquor factory bustedJharkhand Crime News