द फॉलोअप डेस्क
आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। कोर्ट ने इससे संबंधित आदेश दे दिया है। इसके तहत गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से एटीएस 6 दिनों तक पूछताछ करेगी। बताते चलें कि इससे पूर्व एटीएस ने रिमांड के लिए विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट से अमन को 15 दिनों की रिमांड देने की इजाजत मांगी। दूसरी ओर गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता विश्वजीत मुखर्जी ने शुक्रवार को कोर्ट में बहस की और एटीएस के 15 दिनों की रिमांड मांगे जाने का पुरजोर विरोध किया।

अमन के हेल्थ जांच के लिए हॉस्पिटल न ले जाया जाए
अमन श्रीवास्तव के वकील ने अदालत से कहा कि उन्हें दो-दो दिन का रिमांड दिया जाए। एक बार इतने दिनों का रिमांड देना उचित नहीं है। पेशी के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का भी आग्रह अमन के वकील ने कोर्ट से किया। साथ ही अमन की मेडिल जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाने के बजाय डॉक्टर को बुलाकर जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए कि उनके मुवक्किल को जान का खतरा है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT