logo

बड़ी सफलता : विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि की हत्या में शामिल दो अपराधियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

0128.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि राजकिशोर बावरी की रामगढ़ के भुरकुंडा में कर दी गई थी। इस मामले में रविवार 14 मई को झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता ( एटीएस) को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने हत्या के मामले में पतरातू के रहने वाले सुभाष कुमार सिंह उर्फ बाघा और मोहम्मद इरशाद नामक अपराधी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को भोला पांडेय गिरोह का हार्डकोर अपराधी माना जाता है। बताते चलें कि फरवरी में हुइ हत्या के बाद से ही पुलिस इस केस को सक्रिय रूप से जांच कर रही थी।

जानें कैसे हुई गिरफ्तारी

झारखंड एटीएस को जानकारी मिली भोला पांडेय गिरोह के दो अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रांची के पुंदाग इलाके में छिपे हैं। अपराधी अपना नाम बदल कर रह रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने कार्रवाई की। दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार दोनों अपराधियों को दो लाख कैश और सात मोबाइल भी बरामद किया गया है

जानें क्या हुई थी घटना

इस साल 25 फरवरी की शाम सौंदा बस्ती स्थित पेट्रोल पंप के पास कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि राजकिशोर बावरी की हत्या हुई थी। रांची से गिरफ्तार भोला पांडे ग्रुप के दोनों अपराधियों पर आरोप है कि राजकिशोर की हत्या में वे शामिल थे। उन्होंने राजकिशोर पर 9 गोलियां चलाईं। जिससे उनकी मौत हुई। राजकिशोर बावरी कांग्रेस पार्टी के पतरातू प्रखंड सचिव थे।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT