logo

जमशेदपुर के आतिफ वकार को UPSC में मिला 819वां रैंक, पिता हैं सरकारी शिक्षक

a4610.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, जमशेदपुर:

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। जमशेदपुर के आतिफ वकार एकराम अंसारी ने यूपीएससी सिविल सेवा 2023 की परीक्षा में 819वां रैंक हासिल किया है। आतिफ ने जमशेदपुर के केपीएसी में पढ़ाई की। जेपीएस बारीडीह से इंटरमीडिएट किया। पिता डॉ. खुर्शीद आलम सरकारी शिक्षक हैं। जमशेदपुर के ही मानगो कालिका नगर निवासी पूर्व सैनिक संजय शर्मा की बेटी स्वाति शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 17वां रैंक हासिल किया है। 


 

Tags - UPSC ResultAtifUPSC RankJharkhand News