रांची
आज अटल स्मृति वेंडर मार्केट के वेंडरों के साथ बैठक करके माननीय महापौर मती रोशनी खलखो नें सभी वेंडरों को आश्वस्त किया कि किसी भी वेंडर के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही जो भी न्यायोचित कदम होगा, जिससे वेंडरों को अपने एवं अपने आश्रितों के भरण पोषण में किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए, वो कार्य विधिवत किया जाएगा। जैसा कि पिछले दिनों प्रकाश में आया कि अटल स्मृति वेंडर मार्केट के वेंडरों में पुनः री-लॉटरी कराने को लेकर असंतोष व्याप्त था तथा एक आस के साथ सभी वेंडर महापौर मती रोशनी खलखो के कार्यालय में उनसे मिलकर अपनी व्यथा बताई।

कहा कि वेंडर मार्केट हमने बनाया है
आज इसी क्रम में महापौर नें वेंडरों के बीच अपनी बातों को रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में ही वेंडरों को सुव्यवस्थित करने की दिशा में कदम उठाते हुए इस वेंडर मार्केट का निर्माण कराया गया था। इसलिए महापौर नें कहा कि वेंडर मार्केट हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे बल्कि उन्होंने राँची के सभी वेंडर मार्केट को सुव्यवस्थित करने की बात कही तथा जरूरत के अनुसार सभी क्षेत्रों में अन्य नए वेंडर मार्केट निर्माण की बात भी कही गई। ताकि भविष्य में किसी फुटपाथ विक्रेता को परेशानी न आए। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष वरुण साहू जी, वार्ड 20 के माननीय पार्षद सुनील यादव जी, अटल स्मृति वेंडर मार्केट संघ के अध्यक्ष कृष्णा साहू, विक्की सोनी,नागेन्द्र पांडे, राजेश, रमेश सहित सैकड़ों वेंडर मौजूद रहें।
