logo

अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम अब मदर टेरेसा एडवांस क्लिनिक होगा, कैबिनेट के फैसले पर  प्रतुल शाहदेव ने जताई आपत्ति

pratul9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आज झारखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई। इस बैठक में कुल 21 प्रस्तावों को पारित किया गया। इसमें एक प्रस्ताव राज्य योजना अंतर्गत चालू योजना के तहत संचालित अटल मोहल्ला क्लीनिक की योजना का नाम परिवर्तित कर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक करने को स्वीकृति दी गई। इसे लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने एक्स पर पोस्ट कर आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "झारखंड कैबिनेट ने अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदल कर मदर टेरेसा एडवांस क्लिनिक कर दिया। झारखंड के लोगों को एक बार जरूर प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक क्रिस्टोफर हिचेंस की The Missionary position को पढ़ना चाहिए एवं क्रिस्टोफर की ही बनाई डॉक्यूमेंट्री Hell's Angel देखना चाहिए। अरूप चटर्जी की लिखित Mother Teresa -The Final Verdict पुस्तक भी मदर टेरेसा के जीवन पर काफी प्रकाश डालती हैं। 2021 में भारत सरकार ने मिशनरी ऑफ चैरिटी की FCRA लाइसेंस का नवीनीकरण करने से मना कर दिया था। कारण संविधान विरोधी और धर्मांतरण की गतिविधियों  में लिप्त बताया गया था। बाकी जो है सो है।" 
 


 

Tags - Latest news latest jharkhand News Atal Mohalla Clinic will be mother teresa advance Clinic jharkhand Updates latest Jharkhand News jharkhand Politics jharkhand politics latest Cabinet meeting news jharkhand Cabinet Meeting news