द फॉलोअप डेस्क
राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में गलत तरीके से नामांकन लेनेवाले छात्रों का एक के बाद एक खुलासा हो रहा है। जानकारी के अनुसार रिम्स में एमबीबीएस कोर्स में नामांकन लेनेवाले आशीष कुमार का जाति और आवासीय प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। आशीष कुमार के पिता का नाम मंटु प्रसाद मंडल है। वह ग्राम मिर्चा चौकी, प्रखंड मंडरो, जिला साहेबगंज का रहनेवाला है। जानकारी के अनुसार आशीष मूल रूप से बिहार का रहनेवाला है। लेकिन साहेबगंज में फर्जी तरीके से उसने एसटी कोटे से जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाल लिया। जांच में पाया गया कि वह मूल रूप से बिहार का निवासी है, इसलिए झारखंड में उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकता।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आशीष कुमार का जाति और आवासीय प्रमाण पत्र रद्द किए जाने के बाद इसकी सूचना रिम्स निदेशक को दी गयी है। उसका एमबीबीएस में हुए नामांकन को रद्द करने का निदेश दिया गया है। हालांकि रिम्स निदेशक द्वारा अब तक किसी कार्रवाई की सूचना नहीं है। यहां मालूम हो कि इससे पहले पलामू मेडिकल कॉलेज में भी फर्जी तरीके से नामांकन लेनेवाले दो छात्रों पर कार्रवाई की गयी थी। गोड्डा के भी एक छात्र का फर्जी प्रमाण पत्र पाया गया था।
.jpeg)