logo

आंसू गैस छोड़े जाने के बाद उबले सहायक अध्यापक, कहा – शिक्षा मंत्री से वार्ता के बिना नहीं जायेंगे वापस

जोीो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज झारखंड के पारा शिक्षक हजारों की संख्या में रांची के मोरहाबादी मैदान से सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे है। घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के तहत पारा शिक्षक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सहायक अध्यापकों का कहना है कि उन्होंने अपनी मांग को लेकर लगातार मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री  बैजनाथ राम को को सूचना दिया। इसके बावजूद वार्ता के लिए ना ही शिक्षा मंत्री और ना ही मुख्यमंत्री के द्वारा पहल किया गया। 


इससे आक्रोशित होकर सहायक अध्यापक मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़े। इसी बीच पुलिस प्रशासन के द्वारा लाठीचार्ज आंसू गैस के गोले छोड़े गए। कई सहायक अध्यापक को गंभीर चोटे आई। राज्य कमेटी के सदस्य प्रद्युमन सिंह, सुमन कुमार, विनोद तिवारी, विकास चौधरी सिहता तमाम सहायक अध्यापकों को पुलिस प्रशासन के द्वारा बर्बरता पूर्वक मारा  गया। सिन्टू सिंह, सुमन कुमार, कई सहायक अध्यापकों/ अध्यापिका हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। 


इसके बाद पारा शिक्षको से वार्ता करने के लिए रांची के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक धरना स्थल पर आए उन्होंने सहायक अध्यापकों की मांग मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री पहुंचाने की बात कही। आश्वासन दिया गया कि शिक्षा मंत्री से सहायक अध्यापकों की वार्ता करवाई जाएगी। संघर्ष मोर्चा के द्वारा  डीसी रांची एवं पुलिस अधीक्षक को दो टूक जवाब दिया गया की 24 घंटे के अंदर अगर सहायक अध्यापकों की वार्ता अधिकारी को उपस्थिति में  शिक्षा मंत्री से नहीं होती है तो पारा शिक्षक मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ेंगे। 
 

Tags - para teacher para teacher jharkhand strike in jharkhand moharabadi ground para teacher