बोकारो
बोकारो ट्रेजरी स्कैम केस में सीआईडी की एसआईटी ने विभिन्न बैंकों में ट्रांजेक्शन किए गए 1 करोड़ 80 लाख रुपये के अलावा 18 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट फ्रीज कर दिया है। इस केस की जांच के दौरान एसआईटी ने 10 करोड़ रुपये के लेन-देन का विश्लेषण किया है। गौरतलब है कि एसआईटी ने आरोपी अशोक कुमार भंडारी के आवास पर छापेमारी की थी।

छापेमारी में निजी संपति से जुड़े दस्तावेज मिले
छापेमारी में निजी संपति से जुड़े दस्तावेज मिले। इससे खुलासा हुआ है कि अशोक भंडारी के पास बोकारो के तेलीडीह में 4.08 डिसमिल जमीन है। इसमें 3 मंजिला मकान बना है। यहीं पास में ही 4.98 डिसमिल जमीन और है। इस केस में पहले ही लेखपाल कौशल कुमार पांडेय, होमगार्ड सतीश कुमार और एएसआई अशोक कुमार भंडारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।
.jpeg)