logo

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विदा करने एयरपोर्ट पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विदा करने एयरपोर्ट पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो

द फॉलोअप डेस्क
रांची एयरपोर्ट पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विदा करने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने ओम बिरला को अंगवस्त्र पहनाया और भगवान बिरसा मुंडा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। एयरपोर्ट स्थित विशेष अतिथि कक्ष में दोनों नेताओं के बीच विधायी विषयों पर अनौपचारिक बातचीत भी हुई। बता दें कि ओम बिरला दो दिवसीय दौरे पर रांची आए थे। बता दें कि कल जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं अन्य गणमान्य लोगों ने स्पीकर का स्वागत किया था। इस दौरान ओम बिरला ने कहा था कि भगवान बिरसा मुंडा को मैं प्रणाम करता हूं। ये धरती जनजातीय समुदाय की संस्कृति है। बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय, जंगल-जमीन, आदिवासी की संस्कृति को बचाने के लिए उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी। उनके इस संघर्ष से ही आज जनजातीय समाज को सम्मान मिलता है. झारखंड जनजातीय समुदाय के प्रगति के साथ विकास की ओर भी आगे बढ़ रहा है। बिरसा मुंडा की यह धरती हमलोगों के लिए प्रेरणा है। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उन्होंने जनजातीय समुदाय के लोगों में आत्मविश्वास भरा, जिसकी वजह से उनमें संघर्ष के लिए सामर्थ्य पैदा हुआ। धरती आबा बिरसा मुंडा लंबे दिनों तक इसी जेल में रहे। आने वाली पीढ़ी जब भी यहां आएगी, तब उन्हें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन समर्पण, संघर्ष और जनजातीय आत्मसम्मान को बनाए रखने की प्रेरणा उन्हें मिलेगी।