logo

Assembly Election : विधानसभा चुनाव में झारखंड पुलिस रखेगी 63 नक्सलियों पर नजर

naxal8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विस चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इस बार राज्य में 2 चरणों में चुनाव होने वाले हैं, जिसमें पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इस घोषणा के बाद झारखंड पुलिस भी चुनाव की तैयारियों में लग चुकी है। पुलिस की कोशिश रहेगी कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो सके। इस कारण चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस की नजर 63 बड़े नक्सलियों पर होगी। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य को 100 कंपनी अर्द्धसैनिक बल मिल गया है। इनमें सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी और आइटीबीपी शामिल हैं, जिन्हें राज्य के सभी 24 जिलों में तैनात किया जाएगा।इन 63 नक्सलियों पर झारखंड पुलिस रखेगी नजर
झारखंड विधानसभा के दौरान पुलिस 63 बड़े नक्सलियों पर नजर रखेगी। इनमें 63 नक्सलियों में पतिराम मांझी, चमन, रघुनाथ हेंब्रम, अजय महतो, संजय महतो, राजू यादव, गुलशन उरांव, विरेंद्र गंझू, जितेंद्र सिंह, अकेला, शिवराज, प्रभात, लवलेश गंझू, कुंदन खेरवार, पप्पू शर्मा, मृत्युंजय, रविंद्र गंझू, छोटू खेरवार, मनोहर गंझू, मिसिर बेसरा, सामएल बूढ़, सहेंद्र यादव, करीम, आक्रमण गंझू और ब्रजेश गंझू, फिरोज अंसारी व अनिल तुरी,लालचंद्र हेंब्रम, साहेबराम मांझी, अमोद मोदक,साधु चरण, सुलेमान हांसदा, राहुल चंपिया, सागेन अंगरिया, सालुका कायम, कुंवर मांझी, रणविजय महतो,प्रयाग मांझी, मोछू, रामप्रदास मारडी, पांचा उरांव, बलराम लोहरा, मार्टिन केरकेट्टा,राजू भुइया, पंकज कोरवा,कृष्णा यादव, जयंती, गुलशन मुंडा, अमित मुंडा,सहदेव सोरेन, बिरसेन गंझू, प्रभात मुंडा, आरिफ, गोदराय यादव, रविंद्र यादव, सहदेव महतो और बिरेन सिंह शामिल हैं।

Tags - Assembly Elections Jharkhand Police 63 Naxalites Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News