logo

विधानसभा के उप सचिव कमलेश कुमार दीक्षित का निधन, स्पीकर ने दी श्रद्धांजलि

death-1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड विधानसभा सचिवालय में कार्यरत उप सचिव कमलेश कुमार दीक्षित का 17 सितंबर को असामयिक निधन हो गया। आज उनका पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर लाया गया। वहां स्पीकर रबींद्र नाथ महतो, विधायक सरयू राय, रामचंद्र सिंह, राज सिन्हा समेत विधानसभा कर्मियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। स्व० कमलेश कुमार दीक्षित का जन्म-09.02.1971 को ग्राम-जीतपूर, बेगुसराय, बिहार में हुआ था। उन्होंने दिनांक-01.09.1998 को बिहार विधान सभा में लिपिक के पद पर अपनी सेवा की शुरूआत की और कैडर विभाजन के पश्चात् वे झारखण्ड विधान सभा में योगदान दिये थे।

Tags - Jharkhand Assembly Deputy Secretary Kamlesh Kumar Dixit passes away in Begusarai Speaker Rabindra Nath Mahto