logo

बाबूलाल मरांडी की ACB से अपील : शराब घोटाले का सच उजागर करने के लिए विनय चौबे से पूछें ये सवाल

babulal32.jpg

रांची 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी से अपील की है। मरांडी ने कहा कि शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे से दो दिनों के रिमांड पर ACB पूछताछ कर रही है। अगर इरादा सच में सच्चाई जानने का और घोटाले की तह तक जाने का हो तो उनसे ये सवाल ज़रूर पूछे जाने चाहिए।


बाबूलाल के सवालों की लिस्ट -

1.    छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से पहले जो पत्र मैंने मुख्यमंत्री जी को लिखा था, क्या वो आपको प्राप्त हुआ?

2.    अगर मिला, तो क्या उस पत्र को आपने पढ़ा भी? या सिर्फ अलमारी में रख दिया गया?

3.    यदि पढ़ा, तो उस पर आपने क्या कार्रवाई की?

4.    क्या आपके पास मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई निर्देश आया उस पत्र के संबंध में?

5.    जब झारखंड के विधायक रायपुर भ्रमण पर गए थे, तो क्या वहाँ की व्यवस्था और गाड़ियों में भरकर उस होटल में शराब पंहुचवाने के लिये आपकी ओर से किसके आदेश पर किसी को कहा गया था?

6.    उस दौरान रायपुर के किन-किन लोगों से आपकी बातचीत हुई थी?

7.    क्या Marshan Securities और Vision Hospitality जैसी कंपनियों का चुनाव मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बिना संभव था?

8.    मुख्यमंत्री की भूमिका क्या रही? 


मरांडी ने कहा, वैसे अगर ACB ये सारे सवाल नहीं पूछेगी तो आगे स्वतंत्र एजेंसियाँ इन सवालों का जवाब तो ढूँढ ही निकालेगी। और फिर जनता इन जांचकर्ताओं से सवाल पूछेगी। क्योंकि झारखंड की जनता को सस्ती शराब नहीं, साफ़ शासन चाहिए।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest