logo

ASI को ड्यूटी के दौरान आया हार्टअटैक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

ोेग.jpg

गिरिडीह जिले में आज सुबह एक एएसआई की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। वह पसाल 2016-17 में गिरिडीह में ही पोस्टेड थे। गिरिडीह जिले के गावां थाना इलाके के ही रहने वाले थे। मृतक एएसआई  की पहचान दरोगी सिंह के रूप में हुई है। वह फिलहाल देवघर में ट्रेनिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि देवघर में ड्यूटी के दौरान शुक्रवार की सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल देवघर लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उनको रांची रेफर किया। इसी दौरान देवघर से रांची जाने के दौरान गिरिडीह बेंगाबाद टोल टैक्स के पास उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उनको  तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT