द फॉलोअप डेस्क
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत शंकरपुर–मथुरापुर रेल खंड पर आवश्यक मरम्मत और आधुनिकीकरण का कार्य किया जाना है। रेलवे द्वारा इस सेक्शन में पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग नवीकरण प्रणाली (PQRS) का कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन ने 06 जुलाई (सोमवार) को दोपहर 02 बजे से शाम 05:30 बजे तक कुल 3.5 घंटे का यातायात ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।

बदलाव को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं
इस ट्रैफिक ब्लॉक के कारण जामताड़ा और आसपास के रूट पर चलने वाली मेमू ट्रेनें पूर्ण रूप से रद्द रहेंगी। 63546 जसीडीह–अंडाल मेमू: 06 जुलाई (सोमवार) को चलने वाली यह ट्रेन रद्द रहेगी। 63509/63510 बर्द्धमान–झाझा–बर्द्धमान मेमू: सोमवार को दोनों दिशाओं से इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। इस मार्ग पर सफर करने वाले सभी दैनिक यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी परेशानी से बचने के लिए इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
.jpg)