logo

6 महीने बाद झारखंड में BJP सरकार बनते ही 24 घंटे में क्राइम कंट्रोल होगा– बाबूलाल मरांडी

BABULAL202.jpeg

रांची 

झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज कहा कि 6 महीने के बाद झारखंड में BJP की सरकार बनते ही 24 घंटे में क्राइम कंट्रोल होगा। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट जारी कहा कि लोकसभा चुनाव के 6 माह बाद झारखंड में विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य में बीजेपी की सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर अपराध पर अंकुश लगाएंगे। झामुमो-कांग्रेस द्वारा पोषित गुंडों, माफियाओं को करारा सबक सिखाया जाएगा। इसमें किसी तरह की लावरवाही नहीं बरती जायेगी।  

धनबाद से गुंडागर्दी खत्म करेंगे 

वहीं, धनबाद में ढुल्लू महतो के नामांकन के अवसर पर कल मरांडी ने कहा कि इस बार के चुनाव में पिछली बार की तुलना में अधिक वोट से महतो को विजयी बनाना है। इस गर्मी और विपक्ष के चुनौती को भी स्वीकार करना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहने पर सरहद की सुरक्षा मजबूत हुई। आम लोग भय मुक्त होकर जीवन बसर कर रहे हैं। धनबाद शहर में आज लोग भयभीत हैं। यहां से आए दिन हत्या की खबर आती है। रंगदारी मांगने की खबर आती है। जनता को इतना विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में 6 महीने बाद बीजेपी की सरकार बनने पर धनबाद में चल रहा है गुंडागर्दी को रातों-रात से खत्म कर दिया जाएगा। 

जनता से की ये अपील 

मरांडी ने आगे कहा कि आम जनता के सहयोग से ही यह संभव हो सकेगा। इसकी शुरुआत लोकसभा चुनाव से करनी है। बीजेपी की सरकार बनने पर राज्य का विकास होता है जनता का विकास होता है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर लोग अपना विकास करते हैं। परिवार का विकास करते हैं। देश के लिए गरीबों के लिए राज्य के विकास के लिए बीजेपी को वोट दें। देश में नरेंद्र मोदी को फिर से बनाने  के लिए वोट दें।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Babulal marandiCrime ControlLok Sabha Electionsbjp