logo

बजट सत्र : बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में अरूप चटर्जी का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा आरोप, बोले- आप दोषियों को बचाना चाहते हैं

गीिह2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने का मामला उठा. सदन में माले विधायक अरूप चटर्जी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा आरोप लगाया है. श्री चटर्जी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री दोषियों को बचाना चाहते हैं. एक तरफ वो य़ह मानते हैं कि बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाया गया और दूसरी तरफ कहते हैं कि ऐसा नहीं हुआ है. जिसपर सदन के अंदर अरूप चटर्जी को भाजपा विधायकों का भी साथ मिला. भाजपा विधायक स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछने लगे. दरअसल माले विधायक अरूप चटर्जी ने सरकार से पूछा था कि क्या य़ह बात सही है कि चाईबासा में थैलीसीमिया पीड़ित पांच बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने से उन्हें HIV संक्रमण हुआ है? इसपर सरकार की जवाब से असंतुष्ट विधायक अरूप चटर्जी ने य़ह आरोप लगाया. 

दोषियों पर होगी कार्रवाई, दो-दो लाख दिया 

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. जहां तक पीड़ित बच्चों को मदद का सवाल है तो हमलोगों ने दो दो लाख रूपया दिया है. उन बच्चों की पूरी जिम्मेदारी हमारी है.