logo

आर्थिक तंगी अब नहीं बनेगी बाधा, स्टेट टॉपर छोटी नायक को जयराम महतो ने दिया 16 हजार का चेक

jayram1.jpg

कसमार/बोकारो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने बोकारो की एक होनहार छात्रा के भविष्य के सपनें को बर्बाद होने से बचा लिया है। दरअसल बोकारो जिले के कसमार की रहने वाली इंटरमीडिएट में स्टेट टॉपर छोटी नायक की पढ़ाई केवल 16,000 रुपये हॉस्टल की वार्षिक फीस नहीं दे पाने के अभाव में उनकी पढ़ाई रुकने के कगार पर पहुंच गई थी। इस मामले की जानकारी मिलते ही विधायक जयराम महतो ने छात्रा छोटी नायक को अपने निजी वेतन से पूरे एक वर्ष की हॉस्टल फीस की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार को यह भी आश्वस्त किया है कि आगे उनकी पढ़ाई में आर्थिक कारणों से किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

पूरे एक साल की फीस का भुगतान किया

वहीं विधायक जयराम महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पता चला कि इंटरमीडिएट में  टॉप करने वाली छोटी नायक की आगे की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पाएगी। जिसके बाद उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से छोटी नायक के परिवार से संपर्क किया और उन्हें अपने पास बुलाया। अपने निजी वेतन से छोटी नायक की पूरे एक साल की फीस का भुगतान किया, ताकि उनकी आगे की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस पर संज्ञान लिया है।

.@BokaroDc उक्त मामले की जांच कर छोटी कुमारी बहन को उच्च शिक्षा हेतु हर संभव सहायता प्रदान करते हुए सूचित करें।

मंत्री @kumarsudivya जी, कृपया संज्ञान लें। https://t.co/c4VvKHfwFT
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 19, 2026

पढ़ाई में आर्थिक बाधा नहीं आने देंगे जयराम

छात्रा के माता-पिता को जयराम महतो ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी उच्च शिक्षा के लिए पैसों की कमी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, इसलिए आर्थिक तंगी किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के सपनों के बीच बाधा नहीं बनने दी जाएगी। जयराम महतो के इस सराहनीय कार्य की चर्चा चारों ओर हो रही है। वहीं एक मेधावी छात्रा के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी संज्ञान ली है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर बोकारो के डीसी को निर्देश दिया कि मामले की जांच कर छोटी को उच्च शिक्षा के लिए हर संभव सहायता की जाए। इसके साथ ही CM हेमंत सोरेन ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भी संज्ञान लेने को कहा।

Tags - State Topper Chhoti Nayak Inter State Topper Dumri MLA Jairam Mahto