द फॉलोअप, रांची
JPSC CGLमामले में रांची पुलिस ने मुंबई से अरुण शर्मा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अरुण शर्मा परीक्षा आयोजित कराने और डेटा मैनेजमेंट से जुड़ी एजेंसी बिनसिस कंपनी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं की जांच के दौरान बिनसिस कंपनी की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। इसके बाद रांची पुलिस की टीम ने मुंबई में दबिश देकर अरुण शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लेकर आई है। जानकारी के मुताबिक अरुण शर्मा के पास परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल डेटा और लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी थी। अरुण शर्मा की गिरफ्तारी से पूरे सिंडिकेट में शामिल लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

यहां मालूम हो कि छात्र सीजीएल परीक्षा को रद्द करने और सीबीआई की जांच की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार का कहना है कि सीआईडी गंभीरता से जांच कर रही है। उसी क्रम में सीआईडी की टीम ने अरुण शर्मा को दबोचा है। उसके पास मिली आपत्तिजनक दस्तावेजों से बड़े खुलासे और नेटवर्क का पता लग सकता है। मालूम हो कि सीजीएल परीक्षा राज्य में विवाद का विषय बना हुआ है। हाईकोर्ट भी इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है।
.jpeg)