logo

डुमरी में हेमंत सरकार पर बरसे अर्जुन मुंडा, कहा- राज्य की जनता के भविष्य के साथ सिर्फ खिलवाड़ हुआ है

arju.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
डुमरी उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का दौर जारी है। दोनों पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बड़े-बड़े नेता सभा करने पहुंच रहे हैं। इसी बीच आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी डुमरी पहुंचे। चुनाव प्रचार में पहुंचे अर्जुन मुंडा हेमंत सरकार पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे राज्य की छवि खराब हो रही है। भाजपा जब फिर से राज्य में सरकार बनाएगी, उसके बाद ही झारखंड की हालात सुधारेगी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य की दशा बेहद खराब है। यहां के सामाजिक सौहार्द को खराब किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा राज्य में सुखाड़ की स्थिति है। जिसे सरकार को गंभीरता से लेने की जरूरत है। हेमंत सरकार निजी स्वार्थ में डूबी है। जनता की भावनाओं के साथ खेल रही है। राज्य अलग होने के बाद आस जगी थी कि अब विकास होगा, भाजपा की सरकार में यह होने भी लगा था लेकिन इस सरकार ने सिर्फ जनता का भविष्य बर्बाद किय है। युवाओं को छला है उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।


5 सितंबर को होगा चुनाव 
उन्होंने कहा कि राज्य के कई इलाकों में औसत से कम बारिश हुई है। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर उन्होंने कहा कि अभी इस पर अभी चर्चा शुरू हुई है। 1967 तक यह व्यवस्था देश में लागू थी, लेकिन बाद में यह समाप्त हो गयी। बीजेपी ने इस दिशा में फिर से कदम बढ़ रही है क्योंकि हम प्रगति की पक्षधर रहे हैं। बता दें कि अब डुमरी उपचुनाव में बहुत कम दिन बचे रहा गये हैं। 5 सितंबर को उपचुनाव होना है। 8 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। मालूम हो कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद से ही डुमरी विधानसभी सीट खाली है। उनकी पत्नी बेबी देवी को उपचुनाव से पहले ही मंत्री पद की शपथ दिला दी गई है। दूसरी तरफ आजसू कैंडिडेट यशोदा देवी खड़ी हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N