logo

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी से अर्जुन मुंडा ने की मुलाकात, बोकारो इस्पात विस्तार पर की चर्चा

sdertui46.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नई दिल्ली में आज केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बोकारो इस्पात कारखाना के विस्तार परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। करीब 20,000 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में कुछ कारणों से विलंब की स्थिति बनी हुई है। अर्जुन मुंडा ने इस परियोजना के त्वरित समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आश्वस्त किया कि झारखंड सरकार के साथ जल्द ही एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि अटकी हुई प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना को गति मिलने से न केवल बोकारो बल्कि पूरे झारखंड में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।


 

Tags - Arjun Munda News Arjun munda News Updates latest Arjun munda news Arjun munda News Arjun munda meet HD Kumar Swami latest updates Arjun Munda News Arjun Munda News updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand news