द फॉलोअप डेस्क
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा गुरुजी के अंतिम दर्शन करने बाइक से ही नेमरा पहुंच गये। दोनों 7 किलोमीटर तक बाइक चलाकर नेमरा पहुंचे। दरअसल रास्ते में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की वजह से उनके वाहन रुक गए थे। वाहन आगे बढ़ ही नहीं पा रहे थे इसलिए दोनों ने यह कदम उठाया। उन्हें गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होना था। इसलिए दोनों अंतिम विदाई देने के लिए तकरीबन 7 किलोमीटर की दूरी बाइक से तय की और नेमरा पहुंचे।
गुरुजी भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनका संघर्ष और उनके प्रति यह सम्मान हमेशा जीवित रहेगा। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरा राज्य शोक में डूबा है। श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो भी अंतिम दर्शन को पहुंचे।.jpg)