logo

कक्षपाल : 10 साल बाद होगी नियुक्ति पर उम्र सीमा में सरकार ने नहीं दी कोई छूट

2002.jpg


द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में 10 साल बाद कक्षपाल के पद पर नियुक्ति होने जा रही है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इस विज्ञापन के अनुसार कक्षपाल के 1634 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इससे पूर्व 2015 में कक्षपाल के पद पर नियुक्ति की गयी थी। जेएसएससी ने 2015 में इसके लिए विज्ञापन निकाला था। उस समय 1394 पदों के लिए यह विज्ञापन निकाला गया था और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गयी थी। लेकिन दिलचस्प रूप से 10 वर्ष बाद होनेवाली इस नियुक्ति प्रक्रिया के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में कोई छूट नहीं दी गयी है। 2015 में अभ्यर्थियों के लिए जो उम्र सीमा तय थी, वही उम्र सीमा 2025 के भी विज्ञापन में दिया गया है। 


यहां इसे रेखांकित करना आवश्यक है कि जेपीएससी की सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन में विलंब होने पर राज्य सरकार ने इसके अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देती रही है। लेकिन कक्षपाल पद के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में कोई छूट नहीं मिलने से उनमें भारी निराशा है। व्यवहार में भी इसे समझा जा सकता है कि दस साल से परीक्षा नहीं होने पर हजारों ऐसे युवा हैं जो उम्र बढ़ जाने के कारण इस प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसके लिए वह दोषी भी नहीं हैं।

Tags - Jharkhand prison guard recruitment JSSC age limit no relaxation youth disappointment