logo

BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, महिलाओं के अधिकार के लिए हर स्तर पर संघर्ष का लिया संकल्प

BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, महिलाओं के अधिकार के लिए हर स्तर पर संघर्ष का लिया संकल्प

रांची 

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह के सम्मान में शनिवार को भाजपा कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर पार्टी कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी।

झारखंड में महिलाओं की स्थिति आज बेहद चिंताजनक

उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं की स्थिति आज बेहद चिंताजनक है। महिलाओं से जुड़े कई गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर राज्य सरकार को गंभीरता से काम करने की जरूरत है। राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष नहीं होना महिलाओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक बड़ी कमी है। इसलिए उनकी पहली प्राथमिकता राज्य महिला आयोग में सुचारु व्यवस्था लाने की होगी इसके लिए महिला मोर्चा हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है।

Tags - BJP Mahila Morcha BJP Jharkhand Women Rights State Women Commission