logo

JPSC : झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग भर्ती शुरू, 45 पदों पर आवेदन का सुनहरा मौका

JPSC32.jpg

रांची
झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (बैकलॉग) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 45 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू हो रही है और अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन केवल वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सिस्टम के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।


पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) के 36 पद, सहायक निबंधक के 2 पद और झारखंड शिक्षा सेवा (श्रेणी-2) के 7 पद शामिल हैं।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 37 से 40 वर्ष तक तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें दो ऑब्जेक्टिव पेपर होंगे और प्रत्येक 200 अंकों का होगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा होगी, जिसमें कुल 6 लिखित पेपर शामिल होंगे। अंतिम चरण में 100 अंकों का साक्षात्कार लिया जाएगा।


वेतनमान और शुल्क
चयनित अभ्यर्थियों को 9300 से 34800 रुपये तक का वेतनमान और 5400 ग्रेड पे दिया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रुपये रखा गया है, जबकि झारखंड के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है।
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News