logo

अब गोड्डा में भी पास्पोर्ट के लिए कर सकेंगे अप्लाई, विदेश मंत्रालय ने सेवा केंद्र खोलने का लिया निर्णय 

pasport1.jpg

गोड्डा 
गोड्डा और आसपास के जिले के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। संथाल के इन जिलों के निवासी अब गोड्डा में भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला जायेगा। विदश मंत्रालय ने इसके लिए मंजूर दे दी है। गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। कहा है कि सेवा केंद्र खोलने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। बात देें कि इस बाबत गोड्डा जिले के निवासी कई साल से सेवा केंद्र खोलने की मांग कर रहे थे। अब उनको पास्पोर्ट बनवाने के लिए रांची या अन्यत्र नहीं जाना होगा। सांसद दुबे ने सेवा केंद्र खोलने की अनुमति देने के लिए विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर का आभार व्यक्त किया है। 

इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने शुरू की पीएम विश्वकर्मा योजना, 13 हजार करोड़ का फंड, पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े इन कारोबारियों को मिलेगा लाभ