logo

झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

द फॉलोअप, रांची
झारखंड  कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार आवेदन की तिथि 4 सितंबर को ही समाप्त हो चुकी है। आयोग ने अब आवेदन और रजिस्ट्रेशन करने की तिथि को 19 सितंबर से प्रारंभ कर 29 सितंबर की मध्य रात्रि तक कर दिया है। इसी तरह परीक्षा शुल्क 30 सितंबर तक और आवेदन की अशुद्धियों को एक अक्तूबर से 3 अक्तूबर तक सुधारा जा सकता है।

Tags - JSSC Intermediate Level Competitive Exam Application Date Extended