logo

मौसम अलर्ट : अगले एक से तीन घंटे में रांची के अलावा इन जिलों में होगी वज्रपात के साथ बारिश

0105.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रामनवमी के दिन दोपहर से पहले खिली-खिली धूप रही। मगर फिर मौसम ने करवट ले ली। मौसम केंद्र रांची ने मौसम के करवट लेने की तात्कालिक चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने चेतावनी जारी कर कहा है कि रांची के अलावा गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और सिमडेगा में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, जिले के कुछ भाग में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

सावधान रहने की अपील
मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे न रहें। बिजली के खंभों से भी दूर रहने की नसीहत मौसम विभाग ने दी। वहीं, किसानों से कहा गया है मौसम समान्य होने की प्रतिक्षा करें, अपने खेतों में न जाएं

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT