logo

रांची में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, लालपुर से कोकर तक JCB से हटाए गए ठेले-गुमटी

atikraman2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

रांची नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने आज शनिवार 28 जून को लालपुर से कोकर रोड तक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटी, खोमचे, अवैध दुकानों और नाली के ऊपर बनाए गए निर्माणों को हटाया गया। टीम सुबह से ही मौके पर पहुंच गई थी। अभियान की शुरुआत लालपुर चौक से हुई और कोकर की तरफ बढ़ते हुए सड़क के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान जो भी दुकानदार नाली के ऊपर तख्त या टीन शेड डालकर दुकान चला रहे थे, उन्हें तुरंत हटाने को कहा गया। ऐसे में जो नहीं माने, उनके ठेले-गुमटी जेसीबी से हटा दिए गए, प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि आगे अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।


 

Tags - Encroachment removed in lalpur Encroachment removed in Kokar latest ranchi News ranchi Updates Encroachmentin ranchi latest ranchi Updates latest jharkhand News jharkhand Updates ranchi updates latest Ranchi News ranchi news in Hindi