logo

हजारीबाग में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो दर्जन से अधिक अवैध ढांचे हटाए गए

hzb_atikraman_news.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में आज अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। जिला परिषद चौक से आनंदा चौक तक की मुख्य सड़क पर कार्रवाई करते हुए फुटकर दुकानों और अस्थायी ढांचों को हटाया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया और सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

लंबे समय से सड़क किनारे फुटकर विक्रेताओं और छोटी दुकानों के कब्जे के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। स्थानीय लोगों को रोजाना जाम और आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में कई बार नागरिकों द्वारा जिला प्रशासन से शिकायत की गई थी।
मामले का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने नगर निगम और परिवहन विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हालांकि, इस अभियान का स्थानीय फुटकर व्यवसायियों ने विरोध भी किया है। उनका कहना है कि प्रशासन को उन्हें पुनर्वास के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि उनकी आजीविका पर असर न पड़े।

 

Tags - hazaribagh news Updates latest Hazaribagh news hazaribagh news Updates latest hazaribagh Atikraman News ATikraman News updates Hazaribagh news Updates latest hazaribagh news latest Hazaribgah News