जमशेदपुर
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस दबाव के बाद इस मामले के एक और आरोपी राघवेंद्र ने मंगलवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि राघवेंद्र इस मामले में अप्राथमिकी आरोपी है। जांच के दौरान उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद उसने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
.jpeg)
डीडी बार के प्रबंधक को भी जेल भेजा जा चुका
फिलहाल बिष्टुपुर थाना पुलिस राघवेंद्र से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है। गौरतलब है कि हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस अब तक कई आरोपियों पर कार्रवाई कर चुकी है। मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल और भाजपा नेता नीरज सिंह से पुलिस तीन दिनों की रिमांड में पूछताछ के बाद जेल भेज चुकी है। इसके अलावा डीडी बार के प्रबंधक विजय महानंद को भी जेल भेजा जा चुका है।
