logo

दुमका : त्वरित सुनवाई के लिए अंकिता का केस स्पेशल कोर्ट में किया गया ट्रांसफर

ankita11.jpg

दुमकाः
अंकिता हत्याकांड का केस को सीजेएम दुमका की अदालत से प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायालय प्रकाश चंद्रा की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है। केस में त्वरित सुनवाई हो इसलिए ऐसा किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों शाहरुख और नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में दुमका नगर थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 302,34 और 120 बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 200/22) दर्ज की गई है। इस केस से जुड़े सभी दस्तावेज भी विशेष अदालत में भेज दिए गए। 


72 घंटे की रिमांड 
दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि तुरंत कार्रवाई के लिए विशेष न्यायालय प्रकाश चंद्रा की अदालत में ट्रांसफर किया गया है। स्पीडी ट्रायल के लिए एसआईटी द्वारा त्वरित गति से जांच चल रहा है। जल्द ही चार्टशीट जमा किया जाएगा। एसपी ने बताया कि दोनों  आरोपियों को पुलिस ने 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड में दोनों से पूछताछ यह जानकारी ली जाएगी कि इस कांड में और कितने लोग शामिल हैं।