रांची/आगरा
संगीत (Music) और कला (Art) के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं (New Talents) को पहचान दिलाने के लिए आगरा (Agra) के अंकित सारस्वत (Ankit Saraswat) लगातार प्रयास कर रहे हैं। Oddverse Records और Dauji Films & Entertainment के माध्यम से वह नए रचनाकारों (Creators) और कलाकारों (Artists) को अपनी प्रतिभा (Talent) दिखाने का अवसर दे रहे हैं। इसी कड़ी में उनका तीसरा गीत (Third Song) ‘राम आए हैं’ (Ram Aaye Hain) दीपावली (Diwali) के अवसर पर रिलीज (Release) हुआ है। इस गीत को रांची (Ranchi) में रहने वाली साधना सिंह (Sadhana Singh) ने अपने शब्दों (Lyrics) में बखूबी पिरोया है। गीत में प्रभु श्रीराम (Lord Shri Ram) के अयोध्या आगमन (Arrival in Ayodhya) की खुशी के साथ राजा दशरथ (King Dasharatha) के वात्सल्य (Affection) और पुत्र प्रेम (Fatherly Love) को भी भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त (Expressed Emotionally) किया गया है।
नई प्रतिभाओं को मंच देने की पहल
Oddverse Records के निदेशक अंकित सारस्वत का मानना है कि संगीत की दुनिया में स्थापित कलाकारों के साथ नई प्रतिभाओं को भी पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। इसी सोच के साथ वह नए रचनाकारों, गायकों और कलाकारों को मंच देने की पहल कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि अच्छी रचनाओं को पहचान मिले और प्रतिभावान लोगों को अपनी कला श्रोताओं तक पहुंचाने का अवसर मिले। अंकित के मुताबिक, Oddverse Records में प्रतिभाओं का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाता है। गीत-संगीत उनका पैशन है और वह अपनी पूरी क्षमता के साथ इस काम को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इस पहल में Dauji Films & Entertainment और Oddverse Records की पूरी टीम का सहयोग मिलता है। उन्होंने बताया कि टीम एक परिवार की तरह काम करती है। आने वाले दिनों में नई प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साधना Instagram पर kastoorikalam sadhna के नाम से अपनी कविताएं साझा करती हैं।
पत्रकारिता से गीत लेखन तक साधना का सफर
रांची में रहने वाली साधना सिंह ने गाजियाबाद में दैनिक जागरण से बतौर पत्रकार अपने करियर की शुरुआत की थी। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण पत्रकारिता का सफर आगे नहीं बढ़ सका, लेकिन लेखन के प्रति उनकी रुचि बनी रही। इसी रुचि को आगे बढ़ाते हुए वह सृष्टि शर्मा द्वारा संचालित ऑनलाइन मंच Inkwell Innovators से जुड़ीं। यहां उन्होंने कविताओं का पाठ शुरू किया और धीरे-धीरे गीत लेखन की ओर भी कदम बढ़ाया। साधना मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी हैं। उनके माता-पिता रविंद्र सिंह और रमा सिंह को उत्तर प्रदेश के रामपुर में रहते हैं। साधना कहती हैं कि अपने माता पिता को गौरवान्वित करने की भावना भी उन्हें रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करती रही है। Inkwell Innovators से जुड़ीं रचनाकारों में उनकी एक रचना का चयन Oddverse Records की प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ। अंकित सारस्वत ने उनकी रचना को गीत के रूप में संगीतबद्ध कर श्रोताओं तक पहुंचाने का अवसर दिया। इसके बाद शिवरात्रि पर उनका गीत ‘हर हर महादेव’ और नवरात्र में भजन ‘मां के दर पर’ रिलीज हुआ। ‘मां के दर पर’ को म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर अब तक दस हजार से अधिक बार सुना जा चुका है। दुर्गापूजा के दौरान भी इस गीत को बड़ी संख्या में लोगों ने सुना। अब दीपावली पर उनकी तीसरी रचना ‘राम आए हैं’ श्रोताओं के बीच आई है।
राम के आगमन के साथ दशरथ के वात्सल्य की अभिव्यक्ति
‘राम आए हैं’ गीत में साधना ने राम के अयोध्या आगमन के उल्लास को राजा दशरथ के पुत्र प्रेम से जोड़ने का प्रयास किया है। गीत को अंकित सारस्वत ने अपनी आवाज दी है, जबकि एलेन कश्यप की प्रस्तुति ने इसे खास बनाया है। गीत में दीपावली के पारंपरिक उत्साह के साथ पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते को भी स्थान दिया गया है। साधना का कहना है कि परिवार की जिम्मेदारियों के बीच हमेशा यह इच्छा रही कि अपनी रचनात्मक रुचि को भी समय दिया जाए। Inkwell Innovators से जुड़ने और Oddverse Records के माध्यम से गीत लेखन का अवसर मिलने से उनकी रचनाओं को व्यापक श्रोताओं तक पहुंचने का मौका मिला। वह अंकित सारस्वत की इस पहल की सराहना करती हैं, जिसके माध्यम से नए रचनाकारों को अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर मिल रहा है।
आगे भी रिलीज होंगे गीत और गजल
साधना सिंह के अनुसार, Oddverse Records के माध्यम से उनके दो और गीत रिलीज होने वाले हैं। इनमें एक गजल भी शामिल है। इसके अलावा सप्तक एल्बम भी जल्द आने वाली है, जिसमें सात अलग-अलग तरह के गीत होंगे। इस एल्बम में भी उनकी एक गजल शामिल है। उनका मानना है कि परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपनी रचनात्मक रुचियों और सपनों के लिए भी समय निकालना जरूरी है।
साधना सिंह के लिखे गीत आप यहां सुन सकते हैें -
राम आए हैं:
https://www.youtube.com/watch?v=1y7MVYqvyqI
मां के दर पर:
https://www.youtube.com/watch?v=mRxoSXSBSNY
हर हर महादेव:
https://www.youtube.com/watch?v=EToG1hN1wQw