logo

Gadhwa : एसडीपीओ कार्यालय में रीडर के पद पर कार्यरत अनिल को 8 हजार घूस लेते पकड़ा गया 

एसडीपीओ कार्यालय में रीडर के पद पर कार्यरत अनिल को 8 हजार घूस लेते पकड़ा गया 

गढ़वाः
पलामू एसीबी की टीम ने श्रीबंशीधर नगर के एसडीपीओ कार्यालय के रीडर को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। रीडर का नाम अनिल सिंह है। अनिल सिंह को 8 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार गया है।  फिलहाल एसीबी की टीम अनिल सिंह को अपने साथ लेकर चली गयी है अब उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि आज ही धनबाद एसीबी ने भी जरीडीह थाने के सहायक अवर निरीक्षक गुप्तेश्वर पांडे को 3 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। 

 

 

क्यों है आरोप 
अनिल सिंह पर मारपीट के एक केस में धारा कम करने और केस से नाम हटाने के एवज में घूस मांगने का आरोप है। अंतु चौधरी नामक शख्स ने एसीबी से शिकायत की कि एक केस से नाम हटाने और धारा कम करने के एवज में उनसे एसडीपीओ के रीडर ने 8 हजार रुपये घूस मांग रहे हैं।